न’शे में धु’त BMP जवानों ने वनकर्मियों को दौ’ड़ा-दौ’ड़ाकर पी’टा, तीन पुलिसकर्मी भेजे गए जे’ल

बेतिया : भारत-नेपाल सीमा के भिखनाठोरी वन क्षेत्र से पिंजरा (रेस्क्यू केज वैन) लेकर मंगुराहां वन कार्यालय लौट रहे वनकर्मियों को सहोदरा थाने में तैनात बीएमपी के जवानों ने रविवार की शाम आठ बजे के आसपास दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की है। बीएमपी जवान नशे की हालत में थे। घटना में वनरक्षी सिंटू पासवान, मित्रा कुमार और सूरज कुमार घायल हैं। घायल वनकर्मियों का उपचार गौनाहा रेफरल अस्पताल में किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशि कुमार ने बताया कि वनकर्मी सिंटू पासवान को स्पाइनल और छाती में चोट लगने के कारण जांच के लिए बेतिया भेजा गया है।Arrested three accused sent to jail - गिरफ्तार तीन आरोपी भेजे गए जेलउधर, शराब की नशे में पाए गए जवान ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्र कुमार और मनीष यादव को गिरफ्तार किया गया है। घायल वनकर्मी सूरज कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह भिखनाठोरी में तेंदुए के वनक्षेत्र में भटकने की सूचना मिली थी। सूचना पर रेस्क्यू करने के लिए वनकर्मी पिंजरा के साथ गए हुए थे।

गश्ती वाहन से सहोदरा लौट रहे थे पुलिस के जवान

शाम सात बजे भिखनाठोरी वन कार्यालय के सामने पिंजरा खड़ा किया था। इसी बीच भिखनाठोरी से शराब की नशे में धुत जवान गश्ती वाहन से सहोदरा लौट रहे थे। जंगल के उस रास्ते में पिंजरा देखकर उसे हटाने के लिए कहा। अभी वनकर्मी पिंजरा हटा ही रहे थे कि इसी दौरान पुलिसकर्मी गाली-गलौज करने लगे।हालांकि, वनकर्मियों ने रास्ते से पिंजरा को हटा लिया। इसके बाद नशे में धुत जवानों ने वनकर्मियों को धमकी दी और सहोदरा की ओर निकल गए। करीब आधे घंटे के बाद वनकर्मी पिंटू पासवान, मित्रा कुमार, रामाधार पासवान, सूरज कुमार और टाइगर ट्रैकर कुंदन कुमार पिंजरा लेकर भिखनाठोरी से सहोदरा देवी स्थान होते हुए गौनाहा मार्ग में जा रहे थे।

रास्ते में घेरकर जवानों ने वनकर्मियों की पीटा

देर शाम आठ बजे के आसपास वे सहोदरा स्थान से करीब दो सौ मीटर आगे बढ़े थे कि बीएमपी जवानों ने गाड़ी रोक उन्हें आगे से घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद वनकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसमें तीन वन कर्मी घायल हो गए। वनकर्मियों ने किसी तरह भागकर वहां से जान बचाई।

मामले में रेंजर सुनील कुमार पाठक ने बताया कि सहोदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उधर, सहोदरा के थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि मामले में तीन जवानों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading