बिहार के इन स्टेशनों पर मिलेगा बिना लहसुन-प्याज का भोजन; कांवरियों के लिए किए गए विशेष इंतजाम

इस बार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला दो महीने तक चलेगा। ऐसे में कांवरियों की भीड़ अधिक रहेगी। रेलवे ने कांवरियों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम करने का दावा किया है। रेलवे स्टेशनों पर शुद्ध शाकाहारी नाश्ता और अन्य व्यंजन की व्यवस्था करने की तैयारी की गई है। साहिबगंज, कहलगांव, मालदा, भागलपुर, सुल्तानंगज और जमालपुर स्टेशनों पर बने रेलवे के स्टॉल और कैंटीन में बिना लहसुन-प्याज के भोजन परोसा जाएगा।

मंडल के अधिकारी करेंगे निगरानी

सुल्तानगंज में मेला ड्यूटी करने और समग्र प्रबंधन की निगरानी के लिए हर दिन मंडल अधिकारी तैनात रहेंगे। मालदा रेल मंडल के वाणिज्य निरीक्षक या पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है। यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए आरपीएफ की ओर से अलग से ‘क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं’ बूथ बनाए गए हैं। मेडिकल बूथ पर रेलवे के चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य निरीक्षक व पारा मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.