गयाः बिहार के गया में श्री वैष्णव सिद्ध पीठ नवादा के स्वामी रंंगनाथाचार्य पर जानलेवा हमला हुआ है. इस हमले में स्वामी रंगनाथाचार्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए. साधु की कुटिया में घुसे हमलावरों ने कई राउंड गोलियां भी चलाईं, लेकिन धर्म प्रचारक संत बाल-बाल बचे. घटना पंचानपुर ओपी की है.
चतुर्मास महायज्ञ में आए हुए थे स्वामी
बताया जाता है कि पंचानपुर के रामेश्वर बाग में चतुर्मास महायज्ञ चल रहा है. इस महायज्ञ को कराने स्वामी रंगनाथाचार्य आए हुए हैं और बीते 29 जून से यह महायज्ञ शुरू हुआ है. इस बीच 2 जुलाई की रात को स्वामी रंगनाथाचार्य पर जानलेवा हमले की घटना हुई.
कुटिया में सोने के दौरान हुआ हमला
इस संबंध में स्वामी रंगनाथाचार्य ने बताया कि वह पंचानपुर के रामेश्वर बाग में चतुर्मास महायज्ञ करा रहे हैं. इस बीच 2 जुलाई की रात्रि को वह कुटिया में सोए थे, तो अचानक अपराधी आए और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और भागने की कोशिश करने लगे तो अपराधियों के द्वारा फायरिंग भी की गई.
‘बिहार में साधु संत भी सुरक्षित नहीं’
