गया: जिले के दो लाल ने कमाल कर दिया है.राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में गया किलकारी बिहार बाल भवन के 2 बच्चों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है. अब यह बच्चे नवंबर महीने में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे. बता दें कि गया किलकारी बाल भवन के 12 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. जिसमें दो गोल्ड मेडल के अलावा एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल पर भी कब्जा जमाया गया है. बता दें कि बिहार कराटे खेल संघ के द्वारा 15 और 16 जुलाई को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित हुआ था.
11 वर्षीय मोहम्मद आदिल के अलावा 13 वर्षीय आदित्य गोस्वामी स्वर्ण पदक जीता. जबकि 12 वर्षीय आकांक्षा पाठक ने फाइट में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. वहीं 14 वर्षीय सूरज कुमार फाइट में ब्रॉन्ज मेडल और 16 वर्षीय सत्यम कुमार 50 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया है. बच्चों के इस उपलब्धि पर गया किलकारी बाल भवन में हर्ष का माहौल है. पदक जीतकर वापस गया लौटने के बाद अब यह बच्चे राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए तैयारी में जुट गए हैं.
कराटे में करियर बनाने की है तमन्नाकिलकारी बाल भवन में इन बच्चों को संवारने में कराटे के प्रशिक्षक गोविंद कुमार काफी मेहनत कर रहे हैं.रोजाना बच्चों को 2-3 घंटे तक प्रशिक्षण दे रहे हैं. मोहम्मद आदिल पिछले 1 साल से जबकि आदित्य गोस्वामी पिछले 4 साल से किलकारी बाल भवन में प्रशिक्षण ले रहा है. मोहम्मद आदिल और आदित्य गोस्वामी लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि पिछले 1 साल और 4 साल से गया किलकारी बाल भवन में कराटे का प्रशिक्षण ले रहे हैं.यह उपलब्धि पाकर काफी अच्छा लग रहा है. हम लोग कराटे में ही कैरियर बनाने की सोच रहे हैं.

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में दिखेगा जलवा
लोकल 18 से बात करते हुए प्रशिक्षक गोविंद कुमार बताते हैं कि फाइट और काता स्पर्धा में दोनों बच्चे मो.आदिल और आदित्य स्वर्ण पदक जीता है. नवंबर महीने में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में अब यह बच्चे भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि पटना में दोनों बच्चों का परफॉर्मेंस काफी बढ़िया रहा.मोहम्मद आदिल ने तीन खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. जबकि आदित्य गोस्वामी ने दो बच्चों को हराकर स्वर्ण पदक जीता है.

