मुजफ्फरपुर. उत्तर प्रदेश की SDM ज्योति मौर्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक के बाद एक ऐसी घटनाएं सामने आने लगी. यूपी की ज्योति मौर्या की तरह बिहार के मुजफ्फरपुर में भी एक ज्योति का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार पति ने जिस ज्योति को मुश्किलों में पढ़ाया, नौकरी कराया और अब वही ज्योति पति और बच्चे को छोड़, प्रेमी के साथ जिंदगी बसर करने की सोच रही है. वहीं पति और उसका 10 साल का बेटा दर-दर भटक रहा है.
मामला मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर का है, जहां के रहने वाले प्रिय रंजन को अपने मोहल्ले की ही रहने वाली ज्योति से प्रेम हो जाता है. साल 2005 में दोनों की आंखें चार होती है, फिर 2009 में दोनों घर से भागकर गुड़गांव में शादी कर लेते हैं. जीवन यापन के लिए दोनों प्राइवेट नौकरी करने लगते हैं. इसी दौरान ज्योति को पढ़ाई की इच्छा हुई तो प्रियरंजन ने उसका नामांकन कम्पटीशन के कोचिंग में करवाया.
40 लाख रुपये खर्च कर बनाया दारोगा!
तैयारी के लिए ज्योति और प्रियरंजन पटना आकर रहने लगे. इस दौरान उसकी मुलाकात सोमेश्वर से हुई, फिर दोनों साथ रहकर तैयारी करने लगे. वहीं पत्नी को नौकरी दिलाने के लिए प्रियरंजन ने अपनी जमीन बेचीं और दोस्तों से कर्ज लेकर 40 लाख रुपए खर्च करके सेंटर मैनेज करवाया, वहीं उसके दोस्त सोमेश्वर को भी पैसे दिए. लेकिन ज़ब पत्नी को नौकरी हुई तो पति को भूल गई.
2019 में ज्योति दरोगा बन गई. अब ज्योति पर आरोप है कि जबसे वह दरोगा बनी है वह अपने पति को छोड़ अपने एक बैचमेट दरोगा के साथ रहना चाह रही है. वहीं इस मामले को लेकर पति ने SDO के कोर्ट ने केस भी दर्ज कराया, वहीं पत्नी गलत केस में फंसाने की धमकी दे रही है. साथ ही जान से मारने की धमकी भी देती है. जिस पत्नी को पति ने दारोगा बनाया, वही पत्नी अब उसे दारोगा का पावर दिखाने की बात कर रही है पति प्रिय रंजन अपनी कहानी सुनाते हुए मीडिया के सामने न्याय की गुहार लगा रहे हैं.