बक्सर : महज 9 साल की उम्र में अपने टैलेंट के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि भोजपुरी श्रोताओं के दिलों में जगह बनाने वाले लिटिल स्टार आर्यन बाबू के सावन महीने में कई सारे बोलबम गीत मार्केट में धमाल मचा रहे हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आर्यन बक्सर पहुंचे थे. जहां बातचीत के दौरान उसने बताया कि अभी हाल ही में सावन गीत का नया एलबम आर्यन बाबू हिट्स यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. जिसमें त्रिशूल गाने को बहुत प्यार मिल रहा है.
आर्यन ने बताया कि इस गाने के बोल हैं कि ‘अबकी हमहू ए पिया कांवर उठाइम हो..देवघर जाके जलवा चढाईम हो, कि देतानी मैसेज पिया जइहा जनी भूल हो..आ अइसन कांवर लाइहा ए पिया छपल रहे ओहपर त्रिशूल हो’.
सावन के कई अन्य गीत भी होंगे रिलीज
गायक आर्यन बाबू ने बताया कि उनका एक और एलबम ‘कांवर लेके चलअ छोटकी साली’ नाम से आया है, जो मार्केट में खूब चल रहा है. इसके साथ ही 28 जुलाई को एक गीत भी रिलीज हुआ है, जिसका नाम है ‘गांजा के धुंआ से एलर्जी होला’. आर्यन ने बताया कि अभी कई बोलबम के नए एलबम अगले कुछ दिनों में अलग-अलग कम्पनियों से रिलीज होंगे. सभी गीतों की रिकार्डिंग हो चुका है. एक-एक कर तमाम गीत मार्केट में रिलीज होंगे.
उन्होंने बताया कि श्रोताओं की डिमांड के अनुसार ही गीतों को राइटर लिखते हैं, जिन्हें हम कलाकार गाते हैं. आर्यन ने बताया कि उसे आगे बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान उसके पिता का है. इसके अलावा बक्सर के समाजसेवी मिथिलेश पांडेय, राजन तिवारी, सिकन्दर सिंह सहित तमाम लोगों ने ग्राउंड लेवल पर बहुत स्पोर्ट किया है. जिसके बदौलत बड़े-बड़े मंचों पर प्रस्तुति देने का अवसर मिल रहा है.
भोजपुरी के कई सुपरस्टार्स के साथ कर चुका है काम
बाल कलाकार आर्यन बाबू मूल रूप से बक्सर जिला के केसठ प्रखंड के दसियाव गांव के रहने वाले हैं. स्थानीय निवासी व शिक्षक सौरभ पाठक के पुत्र आर्यन छोटी उम्र में ही पढ़ाई के साथ-साथ कला का प्रदर्शन करने लगे थे. शुरुआत में आर्यन केवल डांस करते थे, लेकिन पैरेंट्स का स्पोर्ट मिलने के बाद संगीत और गाना भी सीखा. आज भोजपुरी इंडस्ट्री में आर्यन एक चर्चित कलाकार हैं. आर्यन ने अब तक भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, सुपर स्टार कल्लू, ट्रेंडिंग स्टार खेसारीलाल यादव, निशा उपाध्याय, गोलू राजा सहित अन्य कई बड़े कलाकारों के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी है.