दूसरे शाही स्नान के लिए उमड़ी भीड़, ब्रह्मकुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

नालंदा : इन दिनों नालंदा जिले के राजगीर में मलमास मेला चल रहा है. जहां दूसरे शाही स्नान में ब्रह्मकुंड में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. अब तक 66 लाख लोग स्नान कर चुके हैं. जिला प्रशासन द्वारा साधु संतों की टोली और आम लोगों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं. जिस कारण श्रद्धालुओं ने ब्रह्मकुण्ड और सप्तधारा कुंड के गर्म जल में आसानी से स्नान और पूजा-अर्चना कर परिवार के सुखमय जीवन की कामना की.

PHOTOS: राजगीर मलमास मेले का पहला शाही स्नान आज, लाखों श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी - Rajgir malmas mela first sahi sanan photos lakhs of saints and devotees took a dipइस मौके पर सिमरिया धाम के पीठाधीश्वर फलहारी बाबा ने बताया कि शाही स्नान या पर्व स्नान का बहुत बड़ा महत्व है. मलमास माह में राजगीर के ब्रह्मकुण्ड और अन्य गर्म कुंड में स्नान करने से पाप से मुक्ति मिल जाती है और लोग भाव सागर को पार करते हैं. मौके पर डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा स्वयं विधि व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लेते दिखे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, ऐसी व्यवस्था की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.