मुजफ्फरपुर : परीक्षा पे चर्चा के लिए समृद्धि के विचार से PM हुए खुश, पत्र भेज दी शुभकामनाएं

मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश चलाने के साथ देश के बच्चों से भी विशेष लगाव रखते हैं. हर वर्ष अपने कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा के तहत प्रधानमंत्री देश के बच्चों से उनके विचार आमंत्रित करते हैं. शिक्षा के महत्व का पीएम नरेन्द्र मोदी का यह कार्यक्रम विश्व भर में लोकप्रिय है. इस आयोजन में परीक्षा के अपने अनुभव को छात्र साझा करते हैं. इसी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत पीएम ने देशभर के बच्चों से उनके विचार आमंत्रित किए थे. जिसमें मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा मदनानी गली की रहने वाली 12वीं की छात्रा समृद्धि के विचारों से प्रभावित होकर पीएम ने उन्हें पत्र लिखा है. पीएमओ से पत्र मिलने के बाद समृद्धि की खुशी का ठिकाना नही रहा.

समृद्धि ने कहा कि प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा के लिए उसने अपने विचार पीएमओ को भेजा था. उनके साथ के कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रधानमंत्री को भेजे थे. जिसमे सबने अपने अनुभव को साझा किया. समृद्धि कहती हैं कि सभी विचारों में उनका विचार प्रधानमंत्री को पसंद आया. इसलिए उन्होंने खुद चिट्ठी लिखकर प्रोत्साहित किया. आपको बता दें की समृद्धि मुजफ्फरपुर के सनशाइन स्कूल की 12वीं की छात्रा है. समृद्धि के पिता राजीव पाठक और माता सोनी पाठक मुजफ्फरपुर के ही मदनानी लेने में रहते हैं.

मैनेजमेंट कोर्स करना चाहती है समृद्धि
समृद्धि आगे चलकर आईआईएम से मैनजमेंट की पढ़ाई करना चाहती है. समृद्धि कहती है वह मोदी जी को अपना आदर्श मानती है. पीएम का पत्र दिखाते हुए समृद्धि कहती है कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम हमेशा उत्साहजनक होता है. प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में समृद्धि को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा कि समाज में शिक्षा के विचार साझा करना बेहद जरूरी है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रा को उसके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading