मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के एक मात्र छाता चौक पर स्थित लोक नायक जयप्रकाश नारायण पार्क का मुजफ्फरपुर नगर निगम के युवा आईएएस नगर आयुक्त द्वारा अवहेलना किया जा रहा है। जिस पर मझौलिया रोड निवासी महेश प्रसाद सिन्हा द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया है।
जिसमें उन्होंने लिखा है कि नीतीश सरकार के शासनकाल में लोक नायक जयप्रकाश नारायण पार्क का जीर्णोद्धार नहीं हो रहा है। जिसके बाद सीएम ने डीएम को त्वरित कार्यवाई करने का आदेश दिया है।

