मुजफ्फरपुर : 75% से कम उपस्थिति वाले स्टूडेंट नहीं दे पाएंगे परीक्षा, जानें नए नियम

मुजफ्फरपुर: बिहार विश्वविद्यालय ने छात्रों की अटेंडेंस को लेकर सख्त रुख अपनाया है. सूबे में नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद विश्वविद्यालय की नीति और नियमों में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. ऐसे में अब राजभवन से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि स्नातक की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का हर सेमेस्टर में 75 फीसदी अटेंडेंस रहना अनिवार्य होगा. इससे कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा.copies of students vanishing from bihar university students have been  circling the department for one year asj | बिहार विश्वविद्यालय से गायब हो  रहीं छात्रों की कॉपियां, काॅपियों की कोडिंग में मिल रही गलतीहर सेमेस्टर में कराना होगा नामांकन
राजभवन ने इसके साथ ही कई अन्य निर्देश भी जारी किए हैं. अब हर सेमेस्टर में विद्यार्थियों के अटेंडेंस का मानक पूरा होने के बाद ही परीक्षा में बैठने दिया जाएगा. साथ ही छात्र को हर सेमेस्टर में नामांकन और रजिस्ट्रेशन दोबारा कराना होगा. नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय को निर्देशित किया है कि हर सेमेस्टर में छात्रों का दोबारा नामांकन और रजिस्ट्रेशन कराया जाए.

साल में दो बार होगा एडमिशन
इसके बाद से छात्रों को अब साल में दो बार रजिस्ट्रेशन और एडमिशन कराना होगा. सेमेस्टर परीक्षा में दोबारा एडमिशन कराने के लिए पहले सेमेस्टर में छात्र को 350 रुपये फीस भरना होगा. इसके बाद दूसरे से आठवें सेमेस्टर तक 250 रुपये फीस नामांकन शुल्क के तौर पर लिया जाएगा.

BRA Bihar University 31 जुलाई तक विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध सभी कॉलेज बंद  प्राचार्यों को पत्र जारी - University and all colleges closed till 31 Julyबीमार विद्यार्थियों को 15 फीसदी अटेंडेंस की छूट
बता दें कि 75 फीसदी अटेंडेंस पूरा नहीं होने पर बीमार विद्यार्थियों को 15 फीसदी छूट देने की भी बात कही गई है. ऐसे में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के सामने बीमार होने का मेडिकल प्रमाण प्रस्तुत करना होगा. मेडिकल प्रमाण प्रस्तुत करने के बाद विश्वविद्यालय जांच करेगा, तभी विद्यार्थी का 15% अटेंडेंस स्वीकृत किया जाएगा. साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम इस साल से लागू कर दिया जाएगा.

कॉलेज से विश्वविद्यालय तक का चक्कर लगाने को मजबूर, परीक्षा नियंत्रक ने कहा-  छात्रों का डाटा ही गलत भरा गया | Bihar University did not get bachelor's  degree even after ...

क्लास भी होंगी निर्धारित
चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू होने के बाद कॉलेजों में क्लास चलाने के नियमों में बड़ा बदलाव आएगा. एसएमएस सिलेबस में हर विषय का किसको दिया जाएगा, इसी अनुसार प्रोफेसर को विषय और चैप्टर पूरा करने में लगने वाले क्लास को भी निर्धारित किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading