मुजफ्फरपुर: पताही हवाई अड्डा निजी कंपनी को सौंपने की कवायद

मुजफ्फरपुर: पताही हवाई अड्डे को फिर से चालू करने में एक निजी कंपनी ने दिलचस्पी दिखायी है। इस सिलिसले में एयरपोर्ट अथॉरिटी व निजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को हवाई अड्डे का सर्वे किया। परिमापक व विशेषज्ञों की टीम भी आई थी, जिसने हवाई अड्डे की जमीन की मापी के साथ-साथ रनवे और सुरक्षा स्थिति का भी जायजा लिया है।

Musahri, Muzaffarpur : पताही एयरपोर्ट, मूज़फ्फरपुर से उड़ा पहला एरोप्लेन।  First flight from #patahi #airport #Muzaffarpur #delhi धीरज भारद्वाज |  Public App

अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो लोकसभा चुनाव से पहले जिलावासियों को अच्छी खबर मिल सकती है। गुरुवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी अश्विनी एस ठाकरे के नेतृत्व में अधिकारियों व कंपनी प्रतिनिधियों की टीम ने पताही हवाई अड्डे का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.