मुजफ्फरपुर : शहादत दिवस पर शहीद खुदीराम बोस को नमन करने कोलकाता और बंगाल की अन्य जगहों से एक जत्था गुरुवार को बाइक से मुजफ्फरपुर पहुंचा। 42 सदस्यों की इस टीम में युवा से लेकर बुजुर्ग तक हैं। नेताजी सुभाष चंद्र मिशन के बैनर तले आई टीम की अगुआई करने वाले निर्मल दास सरकार इस मिशन के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि वे खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में जाएंगे और शुक्रवार की अहले सुबह तीन बजे शहीद के स्मारक स्थल और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। जत्था शहीद खुदीराम बोस के चंदवारा स्थित चिता भूमि स्थल पर भी जाकर नमन करेगा। टीम के सदस्यों ने बताया कि वे इससे पहले, ईश्वरचंद विद्यासागर, विवेकानंद, भगत सिंह, बालगंगाधर तिलक आदि के जन्मस्थल का भ्रमण कर चुके हैं।
ये हैं टीम के सदस्य
निर्मल दास सरकार, दुलाल घोष, किशोर सामंत, नेमाई सरकार, सुब्रसाटा बिस्वास, सुप्रिया रंजन बैस्य, बिधु भूषण जाना, बासुदेब बसाक, लालमोहन डे, अरिजीत गांगुली, अमिया जाना, नूर नबी मंडल, पालन मांझी, मनाब भट्टाचर्जी, शंकर मंडल, गौतम कुमार साहा, शंभूनाथ साहा, कमल हसन, अरुण सरकार, शमशेर आलम, बिथिन चक्रवर्ती, भोलानाथ दास, देबाशीष पॉल, पार्थ साहा, रफीकुल इस्लाम, जयदेब साहा, अतियार रहमान, मसादुल मंडल, पार्थ बिस्वास, दिबेंदू कुमार दास, सुशील सरकार, निताई देबनाथ, सहजन अली, देबब्रत बोस, सत्यजीत पात्रा, सेलिम मोल्ला, अचिन्त्य बिस्वास, सुभाष गोल्डर, पार्थ चक्रवर्ती, बासु पाल और अरूप घोष।
