मुजफ्फरपुर: देश में अमन चैन के लिए निकाली जाएगी  351 फीट की तिरंगा यात्रा 

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के अखाड़ाघाट रोड स्थित निजी मार्केट में तिरंगा शोभा यात्रा को लेकर विशेष बैठक की गई। बैठक का संचालन तिरंगा शोभायात्रा के निवेदक अरविंद अकेला ने किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त को संध्या 4 बजे 351 फिट की  तिरंगा यात्रा निकली जाएगी।  जिसमें हर समुदाय के पुरूष-महिला युवा-युवती शामिल हो सकते हैं।

इसके साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए आयोजनकर्ता आकाश सहनी ने बताया कि विगत कई वर्षों से रामगढ़ परिवार की ओर से झंडा यात्रा निकाली जा रही  है। इस वर्ष भी अखाड़ा घाट रोड स्थित जीडी मदर  स्कूल के पास से यात्रा निकाली जाएगी, जिसमे देशभक्तिमय झांकी भी रहेगी। साथ ही झांकी के जरिये  हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई का भी रूप दर्शाया जाएगा।

यह तिरंगा यात्रा गाजे-बाजे के साथ अखाड़ा घाट रोड के जीडी मदर  स्कूल के पास से निकलकर सिकंदरपुर, रामगढ़ चौक होते हुए सरैयागंज के रास्ते गरीबस्थान, गुदरी साहू रोड कल्याण, मोतीझील, इस्लामपुर,सरैयागंज टावर चौक से गुजरते हुए जीडी मदर स्कूल के पास समाप्त किया जाएगा।

बैठक के दौरान संजय रजक, संजू कुमार, राजेश महतो,दिलीप कुशवाहा, राजा सिंह,जयंत कुमार, काशी, अभिषेक, सुमित, सूरज, मनीष, रौशन, शिवम , समेत अन्य सैकड़ों युवा मौजूद रहें।

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.