पताही हवाई अड्डे से जल्द उड़ान भरेगा 40 शीटर विमान : पूर्व मंत्री

मुजफ्फरपुर : पताही हवाई अड्डे से 40 शीटर विमान उड़ान भरेगा। यहां से दिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत कई शहरों के लिए डोमेस्टिक सेवा शुरू होगी। इसकी तैयारी निजी एजेंसी कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले विमान सेवा शुरू हो जाएगी। यह जानकारी रविवार की देर शाम पूर्व मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा ने पताही एयरपोर्ट पर पत्रकारों को दी। वह पताही एयरपोर्ट का काम करा रही निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे थे।

Muzaffarpur Airport | Muzaffarpurपूर्व मंत्री ने रविवार को पताही हवाई अड्डे के निरीक्षण के दौरान इसे चालू करने को लेकर चल रही तैयारियों से अवगत कराया। दावा किया कि अगले वर्ष पताही के आलावा भागलपुर व पूर्णिया हवाई अड्डा चालू कर दिया जायेगा। बताया कि इस संबंध में नागरिक उड्डन मंत्रालय से बात हुई है। कंपनी की टीम निरीक्षण कर चुकी है। हवाई अड्डे की 350 एकड़ जमीन को छोटे विमानों के उड़ान के लिए उपयुक्त बताया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading