सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर भावुक हुए पंकज त्रिपाठी, बोले- बाबूजी होते तो बहुत प्रसन्न होते

गोपालगंज. सिनेमा के लिहाज से देश के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो चुकी है. 2023 में घोषित हो रहे राष्ट्रीय पुरस्कारों में मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों व उनके सितारों को शामिल किया गया है. इस बार बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. इस अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद पंकज इमोशनल हो गये. पंकज त्रिपाठी ने नेशनल अवार्ड जीतने के बाद एक वीडियो जारी कर दिल छू लेने वाली बात कही और इस अवॉर्ड को अपने दिवंगत पिता स्व. बनारस त्रिपाठी को समर्पित किया है.

Actor Pankaj Tripathi Today News पंकज त्रिपाठी के पिता का 98 साल की उम्र  में हुआ निधनपंकज त्रिपाठी ने कहा, “दुर्भाग्य से यह मेरे लिए दुखद और शोक का समय है. अगर बाबूजी आसपास होते तो वे मेरे लिए बहुत प्रसन्न होते. जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ और वह बहुत खुश थे. पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह राष्ट्रीय पुरस्कार मैं उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं. पंकज त्रिपाठी ने कहा कि इन दिनों अपने गांव में पूरे परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि पिताजी का काम क्रिया खत्म होने के बाद फिर मुंबई जाऊंगा.

बता दें, पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं और गोपालगंज के बरौली प्रखंड के बेलसंड गांव के रहने वाले हैं. पंकज त्रिपाठी की हाल ही में आई ‘ओएमजी-2’ फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म के रिलीज होने के बाद बीते 21 अगस्त की दोपहर में पंकज त्रिपाठी के पिता स्वर्गीय बनारस त्रिपाठी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. पिता के निधन होने की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी उसी रात गोपालगंज के बेलसंड गांव पहुंचे और पिता को कंधा देकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.