सीतामढ़ी: बाढ़ से हाहाकार, DM ने लिया हालात का जायजा

सीतामढ़ी: शिवहर जिले में बाढ़ से अब स्थिति गंभीर होती जा रही है .बागमती नदी  के जलस्तर में लगातार वृद्धि होती जा रही है और नदी ने खतरे के निशान को पार कर लिया है. हालत यह है की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिवहर के डीएम रामाशंकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिवहर के बेलवा पहुंचे जहा उनके द्वारा स्थिति का जायजा लिया गया. डीएम ने नदी में नाव के परिचालन पर तत्काल रोक लगा देने का निर्देश जारी किया है. इतना ही नही तटबंधों की सुरक्षा को लेकर बागमती प्रमंडल के अधिकारियो को निर्देश जारी किया.

डीएम के द्वारा बेलवा के समीप नरकटिया गांव को लेकर भी निर्देश जारी किए. बता दें कि शुक्रवार की सुबह से बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की वजह से शिवहर के नरकटिया में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है वही शिवहर मोतिहारी NH 54 पर बेलवा के पास  कच्ची सड़क के समीप बाढ़ के पानी का तेज बहाव है जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरीके से ठप है.

इधर दूसरी तरफ, सीतामढ़ी में लगातार हो रही बारिश के कारण अब फिर से नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है. अधवारा समहू की नदियों में अचानक बाढ़ आने से परिहार प्रखंड में लहुरिया पंचायत के बसबरियाँ गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. तकरीबन 2 से ढाई फिट बाढ़ का पानी परवाहा लालबन्दी पथ पर बह रहा है. जिसके कारण लोगों को परेशानियां होने लगी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.