मुजफ्फरपुर में टेस्ट ऑफ़ कोलकता भारत बिरयानी का हुआ भव्य उद्घाटन, इसका स्वाद बना देगा दीवाना!

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में टेस्ट ऑफ़ कोलकता भारत बिरयानी का हुआ भव्य उद्घाटन। शहर के  जुरन छपरा चौक स्थित  ब्रह्मपुरा  में आज शुक्रवार को भारत बिरयानी फैमली रेस्टोरेन्ट का उद्घाटन  प्रोद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसरायल मंसूरी, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, विधायक विजेंद्र चौधरी, विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार सहनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

भारत बिरयानी के डायरेक्टर ने बताया कि यहां कोलकाता और हैदराबाद के कारीगरों द्वारा बिरयानी तैयार की जाती है। यहां फ्री होम डिलीवरी की भी सुविधा उपलब्ध है। भारत बिरयानी एक ऐसा ब्रांड है जिसने सबसे पहले बिहार में स्वादिष्ट बिरयानी का स्वाद लोगों तक पहुंचाया है। शहर में भारत बिरयानी का यह तीसरा ब्रांच है। जुरन छपरा के अलावा शहर के मोतीझील स्थित अपना मार्केट” एवं पक्की सराय में भारत बिरयानी के दो अन्य ब्रांच उपलब्ध है।

शहर में बहुत सारे बिरयानी के रेस्टुरेंट खुल गए हैं लेकिन बिरयानी का असली मज़ा भारत बिरियानी में ही मिलता है। भारत बिरयानी के सीईओ हाजी मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि हम ग्राहकों को 15 वर्षों से सेवा देते आ रहे हैं।  हमारा टेस्ट ग्राहकों को काफी पसंद आता है, हम कभी भी ग्राहकों को शिकायत का मौका नहीं देते हैं।

वहीं लोगों ने बताया कि भारत बिरयानी में  कोलकाता और हैदराबाद जैसा स्वाद भारत बिरयानी में मिलता है। मौके पर उपस्थित मुख्या अतिथियों ने भी बिरयानी का स्वाद चखा और काफी तारीफ़ की। भारत बिरयानी के डायरेक्टर  इफ़रान अलम ने शहर वसीयो से अनुरोध किया है कि वो अवश्य भारत बिरयानी आएं और सेवा का मौक़ा दे।

इस मौके पर शहर के  मशहूर शोरूम तंज़ेब कुर्ता कलेक्शन के प्रोप्राइटर हसन अब्बास,चोला फाइनांस के एरिया मैनेजर सैयद नजफ़ अली, भाजपा गरीब नाथ मंडल अध्यक्ष नजफ़ हुसैन, राजू नैयर एवं गणमान्य लोग मौजूद रहें।  .

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading