मुजफ्फरपुर: पानापुर हवेली में चलाया गया जल संचयन अभियान

मुजफ्फरपुर: मालीघाट में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र एवं सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा “कैच द रेन” परियोजनांतर्गत “जल संचयन” विषय पर जागरूकता अभियान के तहत “नुक्कड़ नाटक” का आयोजन सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार सुनील कुमार के नेतृत्व में कांटी प्रखंड के पानापुर हवेली, माधोपुर मछिया, हरपुर गणेश में किया गया।

इस विषय पर नुक्कड़ नाटक में लोक कलाकार सुनील कुमार ने अपने अभिनय के माध्यम से बरसात के पानी को बचाने के साथ साथ नदी, तालाब, नहर,कुआं को बचाने को लेकर जागरूक किए। सहयोगी कलाकार अनिल कुमार ठाकुर ने कहा की आज जल बचाएंगे,तभी तो बेहत्तर कल बना पाएंगे। इस अवसर पर लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानी, महापुरुषों,सेना के जवानों ,एवं पुरखा पुरनिया के नाम पर 75 पेड़ और अमृत महोत्सव पार्क बनाने की बात बताई गई। साथ ही जल संचयन के लिए शपथ दिलाया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नंदनी,सादिया, सानिया, निखत, साहिबा, नेहा, बुसरा खातून, दिलनशी, सोहानी, साजिया,नैना, गुंजा, निशा, कविता,स्वाति,रौशनी,रिंकू कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading