आज 19 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान, इस महीने उमस भरी गर्मी से हाल रहेगा बेहाल

बिहार : मॉनसून की सक्रियता कमजोर होने से झमाझम वर्षा में कमी आई है। आज बिहार के उत्तरी भागों के 19 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व हल्की वर्षा के आसार हैं। राजधानी व अन्य इलाकों का मौसम शुष्क बना रहेगा। पटना में अधिकतम 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

दिनभर उमस ने सताया, कड़ी धूप से छूटे पसीने - Humidity Persecuted Throughout  The Day, Sweat Left From The Harsh Sun - Jind News

मुजफ्फरपुर और भागलपुर का तापमान

वहीं, मुजफ्फरपुर में अधिकतम 34 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस तापमन रह सकता है। अगर भागलपुर की बात करें तो आज यहां न्यूनतम 29 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, रायपुर में लगातार बारिशसितंबर में सामान्य वर्षा की संभावना

सितंबर में मॉनसून के रूठे रहने के कारण सामान्य वर्षा की संभावना है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी पर झमाझम वर्षा की प्रबल संभावना नहीं है। वर्षा में कमी आने से इसका प्रभाव तापमान पर भी पड़ेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने से उमस व गर्मी की स्थिति रहेगी।

कुछ जगहों पर छाए रहेंगे बादल

राज्य में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ट्रफ हिमालय की तलहटी से गुजर रही है, जिसके प्रभाव से शनिवार को उत्तरी भागों के 19 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात व कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। आज कुछ जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बीते 24 घंटों के दौरान प​श्चिम चंपारण के त्रिवेणी में 29.3 मिमी, रोहतास के नौहट्टा में 9.8 मिमी एवं पटना के पालीगंज में 2.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के शेष भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। 31 अगस्त तक राज्यभर में वर्षा की कमी 27 फीसद दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading