बिहार : सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह से शाम तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम पूर्वानुमान में अभी मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होगी। जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस पर जाकर थमा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.7 सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह सात बजे 90 को दोपहर दो बजे 84 प्रतिशत पर रही। उतर-पूर्व हवा 1.9 किलोमीटर की गति से चली। इस बीच 24 घंटे तक 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विज्ञानी डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि अगले 48 घंटे तक के पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। कई स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 37 व न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 व दोपहर में 65 से 75 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन आठ से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
फूलगोभी की अज्ञात किस्मों की करें रोपाई
मौसम विज्ञानी डॉ.गुलाब सिंह ने कहा कि फूलगोभी की अगात किस्मों की रोपाई समाप्त करें। बोरान व मोलिब्डेनम तत्व की कमी वाले खेत में 10-15 किलोग्राम बोरेक्स तथा 1-2 किलोग्राम अमोनियम मालिन्टेट का व्यवहार खेत की तैयारी के समय करें।
फूलगोभी की मध्यकालीन किस्में अगहनी, पूसी, पटना मैन, पूसा सिन्थेटिक, पूसा शुभा, पूसा शरद, पूसा मेघना, काशी कुवारी की बोआई नर्सरी में गिराए। टमाटर की काशी विशेष, काशी अमन, स्वर्ण लालिमा, स्वर्ण नवीन, अर्का जामा किस्मो की नर्सरी उथली क्यारियों में पंक्तियों में गिरा सब्जियों की नर्सरी में लाही, सफेद मक्खी, चूस अलक कीड़ों की निगरानी करें।