कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ देगी सरकार, पोर्टल में होगी डाटा की एंट्री

बिहार : राज्य के सरकारी विद्यालयों में पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने की तैयारी हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री साइकिल योजना, पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना और प्रोत्साहन राशि समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं।इसको लेकर शिक्षा विभाग ने 30 सितंबर तक सभी 80 हजार सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे पहली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं एवं उनसे संबंधित आंकड़ों की इंट्री मेधा साफ्ट पोर्टल में करने का आदेश सभी जिलों को दिया है। छात्र-छात्राओं के खाते में उनसे संबंधित सरकारी योजनाओं की राशि डीबीटी के तहत भेजी जाएगी। इस बाबत शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (योजना-लेखा) को निर्देश दिए गए हैं। इसके मुताबिक 30 सितंबर तक 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं के नाम के सामने यस एवं बांकी के नाम के सामने नो की टिक लगाने के बाद उसके प्रिंटआउट लिए जाएंगे।

असम : गर्मी से बेहोश हुए कई छात्र, अधिकारियों ने स्कूल के समय में बदलाव का  आदेश दियाउसकी एक प्रति विद्यालय में रखी जाएगी। दूसरी प्रति प्राथमिक-मध्य विद्यालयों के मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एवं माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों के मामले में माध्यमिक शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को उपलब्ध करायी जाएगी, जो पांच अक्तूबर तक उसे सत्यापित करते हुए योजना-लेखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को अग्रसारित करेंगे। इसे अपने डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से योजना-लेखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी 10 अक्तूबर तक अनुमोदित करेंगे। उसके बाद मुख्यालय स्तर से छात्र-छात्राओं के खाते में राशि अंतरित की जाएगी।

4 हजार 380 करोड़ की राशि आवंटित

शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को विभिन्न योजनाओं के तहत 4 हजार 380 करोड़ की राशि आवंटित की है। मुख्यमंत्री बालिका, बालक पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, साइकिल योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना और बालिका प्रोत्साहन योजना की राशि बैंक खातों में भेज दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने संबंधित योजनाओं का लाभ लेने हेतु विद्यालयों में 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्य कर दिया है। छात्रवृत्ति योजना के मुताबिक कक्षा 1 से 2 तक के बच्चों को 600 रुपये और कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों को 700 रुपये और कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को 1 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

वहीं, मुख्यमंत्री बालक पोशाक योजना के तहत कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को 600 रुपये और कक्षा 6 से 8 तक के छआत्रों को 700 रुपये दिए जाएंगे। उसके अलावा बालिका छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 1 से 4 तक की छात्राओं को 600 रुपये और कक्षा 5 से 6 तक की छात्राओं को 1200 रुपये और कक्षा 7 से 8 तक की छात्राओं को 1800 रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा। बालिका साइकिल योजना के तहत नौवीं कक्षा की प्रत्येक छात्रा व छात्र को तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading