महागठबंधन ने बीजेपी को लेकर कह दी बड़ी बात, कहा – 2024 में मिलेगी केवल हार

पटना : देश में विधानसभा के उपचुनाव में चार सीटों पर विपक्ष की तो तीन सीटों पर बीजेपी की जीत हुई है. विधानसभा उपचुनाव के इस परिणाम के बाद जेडीयू का मानना है कि देश के अंदर में कहीं भी चुनाव होता है तो बीजेपी नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ती है. जहां जीत होती है तो वे लोग मोदी की जीत बता रहे हैं तो कल जब उपचुनाव में हार हुई है तो यह हार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार है. वहीं, आरजेडी ने भी जेडीयू का साथ दिया है और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है.

Bihar: नीतीश-तेजस्वी की महागठबंधन सरकार में कल हो सकता है मंत्रियों का  शपथग्रहण, देखें लिस्ट - Republic Bharat‘बीजेपी को करारी शिकस्त मिलेगी’

जेडीयू के विधान परिषद नीरज कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में घोसी सीट पर सपा का जितना यह संकेत देता है कि बीजेपी की आसान नहीं है. विपक्षी एकता का सूत्रधार बिहार रहा है. इस चुनाव परिणाम ने बता दिया कि पूर्वोत्तर के त्रिपुरा को छोड़कर बीजेपी की हर प्रमुख जगह पर हार हुई है. 2024 के चुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त मिलेगी.

‘BJP का नहीं बचेगा कोई नाम लेने वाला’

वहीं, RJD ने कहा कि INDIA गठबंधन की बैठक में कहा गया था कि 65 फीसदी वोट गठबंधन के साथ है, और कल झारखंड के डुमरी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम ने ये साबित कर दिया है. आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव का दावा है कि उत्तर और दक्षिण भारत में बीजेपी का सफाया हो गया है. पूर्वोत्तर में केवल बीजेपी की जीत हुई है. शक्ति सिंह यादव ने दावा किया है कि जिस विपक्षी एकता की शुरुआत बिहार से हुई थी. उस बिहार के अगल-बगल के चुनाव में बीजेपी कहीं दिखाई नहीं दी है. उन्होंने कहा कि 2024 का आम चुनाव में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी एवं महंगाई को लेकर होगा और आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी का कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.