मुजफ्फरपुर: 11 सितम्बर से 9 प्रखंडों के हेडमास्टरों को नए तरीके से पढ़ाने की ट्रेनिंग मिलेगी। बंदरा, कटरा, मीनापुर, गायघाट, पारू, सकरा, कुढ़नी, औराई, साहेबगंज के शिक्षकों का इसके लिए चयन किया गया है। किसी प्रखंड से 28 तो किसी प्रखंड से 16 हेडमास्टरों का चयन किया गया है। मुजफ्फरपुर से कुल 120 शिक्षकों का चयन किया गया है। सूबे से 740 शिक्षकों को यह ट्रेनिंग कराई जा रही है।

