आखिर क्यों पवन सिंह को लाइव आकर मांगनी पड़ी माफी; बोले- ‘क्षमा कीजिए….’

बिहार : भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपने फैंस के लिए लाइव आते हैं। हाल ही में पवन सिंह इंस्टाग्राम पर लाइव आकर माफी मांगते हुए नजर आए। आखिर क्या इसका कारण था, आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, पवन सिंह अपने एक गाने की रिलीजिंग में हो रही देरी की वजह से लाइव आए थे। उन्होंने लाइव आकर अपने फैंस से कहा कि सभी भाइयों को प्रणाम, एक गाना उषा फिल्म्स से रिलीज होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि गाना वह गा चुके हैं, लेकिन मशीनरी समस्या की वजह से वह गाना रिलीज नहीं हो सका है।

Pawan Singh And Renuka Panwar Beautiful Romantic Song Zindagi Going Viral |  Pawan Singh की ज़िन्दगी में प्यार ने दी दस्तक, खूबसूरत हसीना को अपनी मां से  मिलवाते दिखे एक्टरपवन सिंह बोले- अब गाना आने में नहीं लगेगा समय

उन्होंने कहा, ‘गाने में हो रही देरी की वजह से मैं क्षमा मांगता हूं, उम्मीद है कि कल या परसो तक आप सब के बीच में गाना आ जाएगा। अब किसी भी गाने में देर नहीं होगी, एक साथ कई गानें रिलीज होंगे।’

इस गाने को लेकर हुए लाइव

बता दें कि पवन सिंह का गाना ‘धनिया ए जान’ 14 सितंबर को रिलीज हुआ है। इसी गाने में हो रही देरी को लेकर पवन सिंह 11 सितंबर को लाइव हुए थे। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। महज छह दिनों में इस गाने पर लाखों में व्यूज जा चुके हैं।  इस गाने में पवन सिंह के साथ ऐक्ट्रेस चांदनी सिंह नजर आ रही हैं। इस गाने का लिरिक्स विजय चौहान ने दिया है। वहीं, डायरेक्टर रवि पंडित हैं।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading