यूपीएससी परीक्षा 2024 की कैलेंडर जारी, प्रारंभिक परीक्षा 26 मई को

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2024 की विभिन्न तरह की नियुक्ति परीक्षाओं का कैलेंडर सोमवार को जारी कर दिया है। यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 व आईएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) का आयोजन 26 मई 2024 को होगा। यूपीएससी की आगामी परीक्षाओं में शामिल होने को इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर भी पूरा परीक्षा कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

UPSC Exam Calendar 2024 : संघ लोक सेवा आयोग का परीक्षा कैलेंडर जारी, प्रारंभिक परीक्षा 26 मई कोआवेदन करने की अंतिम तिथि पांच मार्च है। सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 20 सितंबर से होगी, जो पांच दिनों तक चलेगी। भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन 24 नवंबर से होगा। यूपीएससी ने परीक्षा के लिए 13 जनवरी, 24 फरवरी, नौ मार्च, छह जुलाई, 10 अगस्त, 19 अक्टूबर, 21 दिसंबर को रिजर्व तिथि के रूप में रखा गया है। कोई परीक्षा रद्द होती है तो वह रिजर्व तिथि को होगी।

एनडीए और सीडीएस का आयोजन 21 अप्रैल को:

इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज (पीटी) 2024 का आयोजन 18 फरवरी को और संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन 18 फरवरी को होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.