सिमरिया गंगा तट पर बनाया जा रहा भव्य घाट, हरिद्वार के हरकी पौड़ी से भी ज्यादा होगा आकर्षित

सिमरिया धाम पहुंचे बिहार सरकार में मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मिथिला की पवित्र भूमि सिमरिया धाम से आठ करोड़ लोगों की आस्था जुड़ी है। अगले साल तक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में सिमरिया धाम विकसित हो जाएगा। यह हरिद्वार से भी ज्यादा सुंदर होगा।

संजय कुमार झा ने बताया कि नवंबर के अंत में मुख्यमंत्री प्रथम फेज के सीढ़ी निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे। जनवरी तक 550 मीटर लंबाई में घाट की सीढ़ियां दिखने लगेंगी।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में हरकी पौड़ी घाट गंगा के कैनाल किनारे हैं, जबकि सिमरिया धाम में घाट उत्तरवाहिनी गंगा नदी की मुख्य धारा में बन रहा है। यहां सालों भर सीढ़ियों के पास गंगा की धारा रहेगी। इससे श्रद्धालु आसानी से गंगा स्नान कर सकेंगे। सीढ़ी घाट 81 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है।

गुणवत्ता का रखा जा रहा ख्याल

रिवर फ्रंट के तहत सीढ़ी घाट एवं धर्मशाला निर्माण कार्य में पूरी गुणवत्ता रखी जा रही है, ताकि आने वाले 150-200 सौ वर्षों तक कायम रहे। धर्मशाला के प्रथम तल की ढलाई एक पखवारे में हो जाएगी। अगले वर्ष तक कल्पवास मेला क्षेत्र शेष कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading