बिहार: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। ऐसे में महिलाएं शुभ मुहूर्त में पूजा कर चांद का दीदार करती हैं। पूरे दिन निर्जला व्रत के बाद चांद को छलनी से देखकर अपना व्रत खोलती हैं। अपने पति की लंबी उम्र का कामना करने के बाद, पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोलती हैं।

बिहार में कहां पर कब दिखा चांद
पटना में शाम के 7 बजकर 51 मिनट, गया में रात के 7 बजकर 53 मिनट, बेगूसराय में 7 बजकर 47 मिनट पर, दरभंगा में 7 बजकर 46 मिनट पर, मुजफ्फरपुर में 7 बजकर 48 मिनट में, भागलपुर में 7 बजकर 44 मिनट पर चांद दिखाई दिया। इसके बाद महिलाओं ने चांद का दीदार कर खोला व्रत ।


