ऐतिहासिक होगा ‘शाह’ का मुजफ्फरपुर दौरा, तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

मुजफ्फरपुर : पांच नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा ऐतिहासिक होगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि पताही हवाई अड्डा के मैदान में होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। कहा कि केंद्र सरकार के कार्यों की जो उपलब्धि रही है उससे लोग उत्साहित हैं।

गरीबों को मुफ्त अनाज हो, अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो या भारत जैसे कृषि प्रधान देश में किसानों का सम्मान निधि हो इन सब से समाज के सभी वर्गों के लोगों में जनसभा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कुढ़नी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील की।

कांटी: केंद्रीय गृहमंत्री  की सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। लोगों से सभा में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का अपील की। उन्होंने कहा कि अमित शाह  की सभा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। लोग भारी संख्या में सभा में ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.