पटना में 11 लाख दिया जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की हो तैयारी….

पटना ; दिवाली में अब कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में पटना समेत देशभर में दिवाली को खास बनाने को लेकर तैयारी तेज हो गयी है. इसी कड़ी में बिहार की राजधानी पटना में दीपावली से पहले पटना में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही हैं. इसके तहत पटना के वेटरनरी मैदान में 11 लाख दीये जलाए जाएंगे.इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक अर्जित शाश्वत चौबे ने बताया कि इससे पहले दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हैं पहला भागलपुर में और दूसरा बक्सर में जहां भगवान श्रीराम की प्रतिमा बनाई गई थी और अब तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड पटना के वेटरनरी मैदान में बनाया जाएगा

News18

पटना में 11 लाख दीयों से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं. कई कलाकार मिलकर भारत माता की आकृति दियो से बनाने में जुड़े हुए हैं.जानकारी के अनुसार इस खास आयोजन के लिए पटना, बक्सर के साथ-साथ बिहार के कई जिलों से दीये मंगाए गए हैं. 4 और 5 नवंबर को कार्यक्रम होगा. 4 नवंबर को बिहार के राज्यपाल कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.

इस मौके पर शहीद जवानों के परिजन भी वेटरनरी मैदान में मौजूद रहेंगे. साथ-साथ कई स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.इसके अलावा दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बिहार कोकिला शारदा सिन्हा, मैथिली ठाकुर और पवन सिंह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. 4 नवंबर को शारदा सिन्हा और मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम होगा जबकि 5 नवंबर को पवन सिंह के भक्तिमय गीत पटना के वेटरनरी मैदान में सुनने को मिलेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading