बिहार राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ता के लिए करना होगा और इंतजार, कैबिनेट की बैठक में इन फैसलों पर लगी मुहर

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई. इस बार बिहार कैबिनेट की बैठक कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार कंपनी पावर लिमिटेड के पटना में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिये 42 करोड़ 10 लाख की स्वीकृति दी गयी है. वहीं डायल 112 के दूसरे फेज के विस्तार के लिए 766 करोड़ 71 लाख 35 हजार की स्वीकृति मिली. कैबिनेट के फैसले के अनुसार अब डायल 112 का ग्रामीण क्षेत्रों में भी विस्तार होगा.

नीतीश-तेजस्वी की मुलाकात ने बढ़ाई राजनीति सुगबुगाहट, एक महीने के भीतर दूसरी बार मिले - bihar nitish kumar tejashwi yadav meeting politics ntc - AajTak

दरअसल डायल 112 फर्स्ट फेज में केवल पटना और जिला मुख्यालयों में काम कर रहा था. वहीं कैबिनेट के फैसले के अनुसार बिहार में ड्राइवर रिक्यूरमेंट की नियमावली बदल गई है. बिहार के हर विभाग में वाहन चालक की बहाली तकनीकी चयन आयोग करेगा. बिहार वाहन चालक भर्ती एवं सेवाशर्त संशोधन नियमावली 2023 की स्वीकृति दी गई है.

इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में बिहार सचिवालय को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है. अब बिहार सचिवालय से राज्यभर के पंचायत भी जुड़ा जाएंगे. बिहार स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क 3.0 के तहत जुड़ेगा. इसके लिए 534 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है. वहीं कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार ने किसानों के हर खेत को जल देने के लिए 2,190 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है. इसके अलावा सीएम कृषि विद्युत संबंध योजना के दूसरे फेज के लिए राशि स्वीकृत को मंजूरी मिल गई है. इस योजना के तहत किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading