बिहार के 19% दलित वोट बैंक पर टिकी सबकी नजरें, INDI गठबंधन और NDA ने झोंकी ताकत

पटना. बिहार के 19 फीसदी दलित वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बीजेपी और इंडी गठबंधन के दलों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है. 2024 से पहले नीतीश कुमार और बीजेपी ने कई 19 फीसदी दलित वोट बैंक को अपने पाले में करने के लिए कई कार्यक्रम तय किए हैं. दरअसल बिहार में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले दलित वोटबैंक को साधने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने सियासत तेज कर दी है. बता दें, जातीय गणना के आंकड़े जारी होने के बाद दलित कोटे के 19.65 फीसदी वोटबैंक को अपने पाले में लाने की रणनीति पर दोनो खेमों में रणनीति बनानी शुरू कर दी है. बीजेपी ने पिछले महीने ही पटना में रविदास जयंती के बहाने बिहार भर से दलित कार्यकर्ताओ को पटना में जुटान किया किया था जिसमे दलित कोटे से आने वाले  केंद्रीय मंत्री गहलोत शामिल हुए थे.

Jitan Ram Manjhi: Latest News, Photos, Videos on Jitan Ram Manjhi - NDTV.COMभीम संसद के जरिए जदयू कर बड़ा दावा 

वहीं आने आने वाले दिनों में बीजेपी जिला स्तर पर दलितों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कार्यक्रम बना रही है. दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने जदयू के तरफ से भीम संसद के नाम से 26 नवंबर को पटना में बड़ा कार्यक्रम बनाया है जिसमे बिहार भर से 1 लाख से ज्यादा दलित वोटरों को शामिल करने का दावा किया जा रहा है. इस भीम संवाद की जिम्मेदारी अशोक चौधरी को दी गयी है. इस भीम संसद में तमाम दलित वोटरों को नीतीश द्वारा किए गए कामों को बताया जाएगा. साथ ही जातीय आंकड़े के बाद दलितों के लिए शुरू किए जाने वाले योजनाओं को बताया जाएगा और अपने पाले में लाने की कोशिश होगी.

जीतन राम मांझी और चिराग बनेंगे बीजेपी के खेवनहार
बिहार में दलित समुदाय का 19 फीसदी वोटबैंक बिहार की सत्ता के फेरबदल और लोकसभा के 40 सीटो के लिए सबसे अहम माना जा रहा है. यही कारण है कि बीजेपी और राजद, जदयू और कांग्रेस का गठबंधन अलग अलग रणनीति बनाने में लगी है. 2024 में दलित वोटबैंक को साधने के लिए बीजेपी की तरफ से जीतन राम मांझी और चिराग पासवान महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे. इसके लिए बीजेपी रणनीति तैयार कर रही है. पिछले दिनों जीतन राम मांझी पर नीतीश द्वारा दिए गए बयान के बाद पीएम मोदी सहित तमाम बीजेपी नेताओं ने इसे दलित आत्मसम्मान के साथ जोड़ते हुए हमला शुरू किया जो इसी सियासत का हिस्सा बताया जा रहा है. आने वाले दिनों में चिराग पासवान भी बिहार भर में दलित वोटबैंक को साधने के लिए घूमना शुरू करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading