बिहार में इस दिन को लगेगा PM नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, ये बड़ी कंपनियां देंगी नौकरी

युवाओं को रोजगार मिले इस दिशा में बड़ी पहल की जा रही है. यह पहल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा में निर्देशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण बिहार सरकार के निर्देश पर राजकीय औद्योगिक के प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा हो रही है.जिसमें 27 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा. जिसमें देश के कई बड़ों शहरों से नेशनल और इंटरनेशनल कंपनी युवाओं का चयन करेगी. तो अगर आपको भी इसमें शामिल होना है तो यहां पहुंच भाग लें.

Uttar Pradesh Rojgar Mela 2021 Will Be Held In Noida Greater Noida On  November 13 And 14 | Up Rojgar Mela 2021: नोएडा, ग्रेटर नोएडा में 13 और 14  नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, यहां जानिए पूरी डिटेल

ये कंपनी लेगी भाग
पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले मेंनोएडा की डिक्शन, हैदराबाद की शेनाईडर, बेंगलुरु का विस्ट्रॉन, जमशेदपुर का टाटा मोटर्स, हैदराबाद की डी मार्ट, तमिलनाडु के टाटा इलेक्ट्रॉनिक जैसी कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेगी. जानकारी देते हुए प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा बताया गया कि निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण बिहार सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा द्वारा रोजगार की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए 27 नवम्बर 2023 (सोमवार) को सुबह 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दरभंगा परिसर में पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा.

यह चाहिए डिग्री
उक्त मेले में कम्पनियों द्वारा सरकारी और निजी आईटीआई से उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों (10+2) पास, स्नातक, डिप्लोमाधारी, पीएम, केवीवाई/डीडीयू-जेकेवाई आदि समेत एनएसक्यूएफ से चुने गए पाठ्यक्रम के सभी पास विद्यार्थी एवं 8वीं पास न्युनतम अर्हता वाले सभी बेरोजगार अभ्यार्थियों का NAPS Portal (https://www.apprenticeshipindia.gov.in) पर पंजीयन कराते हुए चयन किया जाना हैं.

उन्होंने कहा कि उक्त मेला में 18 वर्ष से 35 वर्ष के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी उक्त मेला के बारे अधिक जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा के कार्यालय से प्राप्त कर सकते है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading