दानापुर में अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा आज, इतने अभ्यर्थी होंगे शामिल

बिहार : दानापुर में चल रहे अग्निवीर भर्ती में बुधवार को अग्निवीर कलर्क/स्टोरकीपर टेक्निकल पद के लिए 954 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले चरण में अग्निवीर के दोनों पद के लिए चयनित 954 अभ्यर्थी द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं, मंगलवार की सुबह ठंड के बीच अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी के लिए बिहार के सभी सात जिलों के चयनित 930 अभ्यर्थी में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए करीब 800 अभ्यर्थी पहुंचे। सभी को इस ठंड में भर्ती की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। सहायक भर्ती अधिकारी द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देश के बाद सभी को भर्ती रैली में भेजा गया।

Agneepath Scheme: क्या है अग्निपथ स्कीम और कौन बनेगा अग्निवीर? - what is  agneepath and who will become agniveer? | Navbharat Gold

मार्शलिंग एरिया से आगे बढ़ने के बाद बार कोड रीडर की मदद से अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र को स्कैन करने के बाद उन्हें बैचिंग एरिया में बैच संख्या आवंटित की गई। सभी को बैच की क्रम संख्या के अनुसार 16 सौ मीटर दौड़ में शामिल हुए। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को जिकजाक बैलेंस बिम एवं शारीरिक मापदंड के लिए भेजा गया। सभी में पास होने के बाद मेडिकल जांच कराई जाएगी। बुधवार को होने वाले अग्निवीर भर्ती को लेकर अभ्यर्थी मंगलवार की देर शाम पहुंचे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading