मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल में औचक निरिक्षण को पहुंचे केके पाठक, जानें….

मुजफ्फपुर. सीतामढ़ी और मुजफ्फपुर में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक की पाठशाला देखने को मिली. वो गुरुवार शाम सीतामढ़ी पहुंचे. यहां उन्होंने डायट भवन डुमरा में TRE-2 के विद्यालय अध्यापकों को अपनी पाठशाला में कई महत्वपूर्ण गुड़ सिखाए और अमल करने की नसीहत दी. इसके बाद उन्होंने मुजफ्फरपुर पहुंचकर जिला स्कूल में काउंसलिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया.

IAS KK Pathak reaches Supreme Court against Patna HC arrest warrant hearing  today - पटना HC के अरेस्ट वारंट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे IAS केके  पाठक, सुनवाई आज; जानें मामला, बिहार

बिहार के चर्चित एसीएस केके पाठक गुरुवार शाम अचानक मुजफ्फरपुर जिला स्कूल पहुंचे. यहां शिक्षकों की काउंसिलिंग चल रही थी. इस दौरान उन्होंने काउंसलिंग के लिए आए अभ्यर्थियों से बातचीत की और उनसे काउंसलिंग के कामकाज का जायजा लिया. भीड़ ज्यादा होने की वजह से देर रात तक काउंसलिंग चलती रही. इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को कहा जल्दी-जल्दी करो ठंड ज्यादा है, रात ज्यादा हो गई है.

केके पाठक की अभ्यर्थियों से बातचीत
इसके बाद के के पाठक रामबाग टीचर ट्रेनिंग डायट पहुंचे. यहां नवनियुक्त शिक्षकों की ट्रेनिंग चल रही थी. इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से भी बातचीत कर सभी से उनकी समस्याओं को जाना. इस दौरान मुजफ्फरपुर के प्रभारी डीएम और डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे.

देर रात तक चली काउंसलिंग
डीईओ अजय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी ज्यादा होने के कारण काउंसलिंग देर तक चली. जिले में जितने कैंडिडेट हैं, उसमें से लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा की काउंसलिंग हो चुकी है. बाकि बचे कैंडिडेट की काउंसलिंग शुक्रवार को की जाएगी. उन्होंने बताया कि काउंटर पर फिंगरप्रिंट मशीन लगाई गई हैं. इसका उपयोग बीपीएससी भर्ती परीक्षा के समय किया गया था. उसका दोबार उपयोग किया जा रहा जिससे कि यह स्पष्ट हो जाए कि परीक्षा किसी दूसरे स्टूडेंट ने तो नहीं दी थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading