बिहार के वर्तमान सियासी हालात पर फिलहाल पूरे देश की नजर है. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी जेडीयू की बड़ी बैठक दिल्ली में कर रहे हैं. इस बैठक के बाद नीतीश कुमार द्वारा पार्टी को लेकर बड़ा फैसला लेने की बात सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार जो जानकारी मिल रही है कि उसके मुताबिक जेडीयू के वर्तमान अध्यक्ष ललन सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देंगे वाले और वहीं अब नीतीश कुमार खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने वाले हैं. हालांकि जेडीयू के नेता अभी भी इस घटनाक्रम को लेकर खुलकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं.

बता दें, आज दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में 11:30 बजे जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. उसके बाद 3:00 बजे राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. इसके बाद जेडीयू के अंदर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. वहीं जब नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर जब पत्रकारों ने जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा कि तो उन्होंने कहा कि नीतीश जी इज ब्रांड, उन्हीं का सबकुछ है. अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता नाराज थोड़े ही होंगा. वह पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं.

जानकारी के अनुसार जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह समेत पार्टी के कार्यकरिणी सदस्य शामिल होंगे. कल पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में आज कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडा पर चर्चा हुई. जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव आएगा. राजनीतिक प्रस्ताव और आर्थिक प्रस्ताव में बीजेपी, मोदी सरकार और उसकी नीतियों पर हमला होगा. सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक प्रस्ताव जेडीयू के मौजूदा और भविष्य के गठबंधन का रूख तय करेगा.