नीतीश पर भड़के जीतन राम मांझी; कहा-बिहार से ही निकलवा दीजिए न…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, अपने पुराने साथी नीतीश कुमार पर एक बार फिर से भड़क गए हैं। उन्होंने इस बार नीतीश कुमार के एमएलए पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश जी, आपको अनुसूचित जाति के लोगों से इतनी नफरत क्यों है? आपके लोग, हमलोगों के ऊपर अत्याचार क्यों कर रहे हैं? आपके एमएलए मुसहर लोगों को गाली दे रहे हैं।

मांझी ने किया सनसनीखेज दावा | Jitan Ram Manjhi | Nitish Kumar | Bihar News  | Bihar News: नीतीश कुमार को खाने में दिया जा रहा जहर, मांझी ने लक्षण  गिनाकर किया

MLA से कहकर मुसहर लोगों को गाली दिलवा रहे हैं: जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि सदन के अंदर तो मुझे अपमानित किया ही अब अपने MLA से मेरे बहाने मुसहर लोगों को गाली दिलवा रहे हैं। बेगुनाह गरीब और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार करवा रहे हैं। हम जैसे SC कैटेगरी के लोगों से यदि इतनी ही नफरत है अधिसूचना जारी कर बिहार से बाहर ही निकलवा दीजिए। न अनुसूचित जाति के लोग रहेंगे न आप उनसे नफरत करेंगे।

तीन चार दिन में इंडी गठबंधन टूट जाएगा: मांझी ने किया दावा

जीतन राम मांझी ने हाल ही में इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा  कि इंडी गठबंधन तीन चार दिनों में टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन का तो कोई हिसाब ही नहीं है। घमंडिया गठबंधन तो अभी ही टूटता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि एक को तो राजा का सपना दिखाकर सेनापति की कुर्सी पकड़ाने में लोग लगे हुए हैं। यह गठबंधन, तीन से चार दिन में टूट जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading