बिहार में मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव का भव्य स्वागत, क्या ये है बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक ?

पटना : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बिहार दौरे पर हैं. पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. बता दें कि आज श्रीकृष्ण चेतना मंच के बैनर तले सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में मोहन यादव श्री कृष्णा मेमोरहियल हॉल में पहुंचे. यहां उनपर पुष्प वर्षा कर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया.

Mp Cm Mohan Yadav Patna Visit Live Updates Know Program Schedule Bihar News  In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Cm Mohan Yadav Live :एमपी के सीएम मोहन  यादव ने

एमपी सीएम मोहन यादव का बिहार दौरा

पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, बीजेपी बिधायक नंद किशोर यादव, केन्द्रीय मंत्री नित्यानन्द राय ने स्वागत कर एमपी सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम स्थल पर लेकर पहुंचे. मोहन यादव का दौरा बीजेपी के लिए मास्टर स्ट्रोक समझा जा रहा है. बता दें कि बिहार में यादवों की संख्या काफी है. ऐसे में एक यादव सीएम को बिहार में लाने के पीछे बीजेपी का बड़ा मकसद है.

यादव वोट बैंक पर बीजेपी की नजर

दरअसल बीजेपी लालू यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाती रही है. ऐसे में उन्हीं के परिवार का कोई सदस्य मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता, बीजेपी मोहन यादव के जरिए ये संदेश देना चाहती है कि वो यादव समाज को छोड़ नहीं रही है बल्कि एक यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर बैठाकर मध्यप्रदेश की बागडोर दी हुई है. इस संदेश को श्री कृष्ण चेतना मंच के जरिए प्रसारित करने की भी प्लानिंग है. मुख्यमंत्री मोहन यादव की बिहार में कई और कार्यक्रम हैं. वो सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्र में शामिल होंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading