मुजफ्फरपुर में गणतंत्र दिवस पर रामगढ़ परिवार द्वारा निकाली गई 601 फिट की भव्य तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरपुर में 75 वें गणतंत्र दिवस को अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जहां हर वर्ष की तरह इस बार भी रामगढ़ परिवार के द्वारा 601 फीट भव्य तिरंगा के साथ यह यात्रा निकली। जिसमें बड़ी संख्या में शहर के युवा और बच्चे शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा रामगढ़ चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए पुनः अपने गंतव्य रामगढ़ चौक पहुंची।जहां सदस्य चंदन कुमार ने बताया की रामगढ़ परिवार द्वारा पिछले चार वर्षो से लगातार तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मकसद शहर के युवाओं में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना है। 

शहर में निकलने वाले इस तिरंगा यात्रा को लेकर शहरवासी बेहद उत्साहित दिखे। तिरंगे की शान में लोगों का हुजूम टावर चौक पर देखने को मिला।

इस दौरान शोभायात्रा में विभिन्न सेवा दलों के साथ साथ कई सामाजिक कार्यकता भी शामिल हुए। जिन इलाकों से होकर तिरंगा यात्रा गुजरी हर कोई सम्मान में खड़े हो गए। यात्रा में शामिल लोगों मे देशभक्ति का उत्साह देखते बन रहा था।

यह यात्रा शहर के रामगढ़ परिवार की तरफ से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त को निकाली जाती है। यह तिरंगा यात्रा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.