बिहार शिक्षक एकता मंच जिला इकाई की हुई बैठक, नियोजित शिक्षकों ने दी चेतावनी

डुमरा स्टेडियम में बिहार शिक्षक एकता मंच जिला इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता नवीन कुमार सिंह एवं संचालन विकास कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि अपने मान-सम्मान और अधिकार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने और धरना-प्रदर्शन करना मौलिक अधिकार है।

niyojit shikshak and librarian recruitment fraud: folders of 72000 teachers  not found more than 100 FIRs registered - नियोजित शिक्षक व लाइब्रेरियन  भर्ती फर्जीवाड़ा: 72000 शिक्षकों के फोल्डर ...उन्होंने आगे कहा कि विभाग द्वारा शिक्षकों को डराने-थमकाने का पत्र निर्गत किया जाना असंवैधानिक है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के एक भी शिक्षक सक्षमता परीक्षा का फॉर्म नहीं भरेंगे। साथ ही 10 फरवरी को जिले के सभी शिक्षक हवाई अड्डा मैदान, डुमरा में एकत्रित होंगे और मशाल जुलूस में शामिल होंगे।

विधान मंडल का घेराव करने की चेतावनी

यह भी फैसला लिया गया कि अगामी 13 फरवरी को बजट सत्र के दौरान विधान- मंडल घेराव में जिले के शत- प्रतिशत शिक्षक शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाएंगे। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीति के खिलाफ न्यायालय से लेकर सड़क और सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में पवन कुमार, शशिरंजन सुमन, शिवशंकर पासवान, विपिन कुमार,अरविंद कुमार, प्रकाश कुमार, विकास कुमार सिंह, राम कलेवर, शिवेश मिश्रा, मो.इमरान, अमोद मधुकर, रामबाबू ठाकुर,मंजर आलम, मनीष आनंद, राजेश कुमार, महफूज आलम, श्याम कुमार सिंह, श्यामनंदन किशोर,साकेत कुमार, अमोद मधुकर, ओम प्रकाश सहित दर्जनों शिक्षक नेता शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.