केके पाठक पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश को घेरा, विपक्ष का जोरदार हंगामा

विधानसभा में आज केके पाठक पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। केके पाठक को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगबबूला होने के बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए। वहीं, इसके इतर आज विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची नेता विपक्ष राबड़ी देवी ने भी पत्रकारों से बातचीत करते बड़ा हमला बोला है।

नीतीश के मुंह से गलती से निकल गया...', गंदी बात वाले बयान पर राबड़ी बोलीं-  BJP का काम बात का बतंगड़ बनाना - Rabri Devi first reaction nitish kumar  statement attacked on

राबड़ी देवी ने कहा कि- बिहार में अफसरशाही हावी हो गया है। मुख्यमंत्री अधिकारी सब को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए अब वो लोग मुख्यमंत्री की भी बात नहीं सुनते हैं और अपने मन से काम करते हैं। अफसरशाही है और गुंडाराज आ गया है। अब वो मुख्यमंत्री जी को समझना होगा की उन्होंने क्या किया है और क्या नहीं किया है। अफसर शाही के साथ भ्रष्टाचार चरम पर है हम तो इतना ही कहेंगे।

इसके अलावा विधानसभा में दलित विधायक का भाजपा नेता द्वारा अपमान किए जाने के चर्चा पर राबड़ी देवी ने कहा कि- इस पर  विधानसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन, वो ऐसा कर नहीं रहे हैं तो यह गलत बात है भाजपा विधायक पर एक्शन होना चाहिए और विधायक को इस बात के लिए माफ़ी मांगना चाहिए।

उधर, लोक सभा में भाजपा द्वारा 400 सीट पर जीत की बात कहने पर राबड़ी देवी ने कहा कि – भाजपा के लोग EVM के साथ छेड़छाड़ करती है। इसलिए उनके नेता इस तरह के दावे कर रहे हैं। तेजस्वी यादव की यात्रा पर राबड़ी देवी ने कहा कि लाखों की भीड़ जुट रही है और आने वाले लोक सभा चुनाव में पलटू राम को जनता सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading