बिहार: हंगामे के बीच विधानसभा में नीतीश कुमार के खिलाफ लगे नारे

पटनाः बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज भी सदन की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बीच जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के कारण बजट सत्र में भाग नहीं ले रहे हैं, उनकी अनुपस्थिति में विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की लगातार कोशिश कर रहा है. बिहार विधानसभा की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू हुई. इसके बाद शून्य काल और ध्यानाकर्षण होगा. दूसरे हाफ में विभाग के बजट पर चर्चा होगी और सरकार का उत्तर होगा.

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र: इन मुद्दों पर नीतीश सरकार को कठघरे में खड़ा करेगा विपक्ष - winter session of bihar legislative assembly 13 to 19 dec – News18 हिंदी

विपक्षी सदस्यों ने नीतीश मुर्दाबाद के लगाए नारे

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और बीजेपी के विधायक शैलेंद्र पर दलितों के अपमान का आरोप लगा रहे हैं और माफी मांगने की मांग कर रहे हैं. उधर विपक्षी सदस्यों के मुर्दाबाद का नारा लगाने पर मुख्यमंत्री भड़क गए और कहा कि कहा आप लोग कहते रहिए मुझे मुर्दाबाद, लेकिन आप लोग जिंदाबाद रहिये. आप लोग जिंदा रहिए हम मुर्दा रहेंगे लेकिन आप इसी में समाप्त हो जाइयेगा.

सीएम नीतीश ने केके पाठक का किया बचाव

वहीं स्कूल की टाइमिंग बदले जाने को लेकर आज भी सदन में सवाल उठे. इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि केके पाठक सबसे ईमानदार हैं, आप लोग हटाने के लिए कह रहे हैं यह गलत है. इस पर नाराज विपक्षी सदस्य सदन के अंदर ही धरना पर बैठे हैं.

विभागीय बजट पर होगी चर्चा

इससे पहले प्रश्न काल 11 बजे से शुरू हुआ. प्रश्न काल में ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग के प्रश्नों का उत्तर होने हैं. सदस्यों के प्रश्नों का विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री जवाब देंगे. इसके बाद शून्य काल होगा. जिसमें पक्ष और विपक्ष के सदस्य तात्कालिक विषय को उठाएंगे और सरकार के संज्ञान में लाएंगे.

12 फरवरी से शुरू हुआ है सत्र

बता दें कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र 12 फरवरी से शुरू हुआ है और बजट सत्र का आज छठा दिन है. पिछले दो दिनों से तेजस्वी यादव सदन में भाग नहीं ले रहे हैं और आज भी सदन की कार्यवाही में भाग लेने की संभावना कम ही है. नेता विरोधी दल की अनुपस्थिति में भी विपक्ष कई मुद्दों पर सदन के बाहर और सदन के अंदर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है.

सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने

मंगलवार को भी शिक्षा के मामले में जमकर हंगामा हुआ. बाद में मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना पड़ा विपक्षी सदस्यों की मांग पर मुख्यमंत्री ने स्कूल का समय 10 बजे से 4 बजे करने का निर्देश भी दिया. वहीं शिक्षक बहाली में क्रेडिट लेने को लेकर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नोक झोक हुई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading