बिहार में अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, जानें मौसम का हाल

राजधानी समेत प्रदेश में बीते दो दिनों से रुक-रुक हो रही वर्षा थम गई है। मंगलवार से पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। नवादा, जमुई व बांका में बहुत हल्की वर्षा की संभावना है। अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा।

Bihar Weather Meteorological Department alert regarding cold in Patna and  other districts of Bihar ann | Bihar Weather: बिहार में अब बढ़ने लगी है ठंड,  इन जिलों में छाए रहेंगे बादल, जानें

इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री क्रमिक वृद्धि होने से दिन में गर्मी वहीं रात के तापमान में गिरावट आने से हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। सोमवार को पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 17.4 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं 12.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के अलग -अलग स्थानों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 2.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं गोपालगंज में सर्वाधिक वर्षा 25.5 मिमी दर्ज हुई।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

गया के डुमरिया में 15.6 मिमी, बेगूसराय के मटियानी में 14.6 मिमी, शेरघाटी में 11.4 मिमी, रोहतास के चेनारी में 11.2 मिमी, बोधगया में 10.8 मिमी, सासाराम में 9.4 मिमी, पटना के बिहटा में 8.6 मिमी, गया के बाराचट्टी में 8.6 मिमी, भोजपुर के कोइलवर में आठ मिमी व गया शहर में 7.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading