लोकसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार बड़ी संख्या में अधिकारियों का तबादला किया है। आज ही नीतीश कुमार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आमिर सुबहानी को स्वैच्छिक सेवानिवृति (VRS) को स्वीकार करते हुए उन्हें मुक्त कर दिया। कुछ देर बाद सामान्य प्रशासन प्रशासन विभाग ने अधिकारियों का तबादला किया। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, अपर समाहर्त्ता, उप सचिव एवं मूल कोटि स्तर के 33 पदाधिकारियों का तबादला किया है। वहीं विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता और उप सचिव स्तर के 43 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। वहीं पुलिस मुख्यालय ने डीएसपी स्तर के 22 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

