रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का 95 वर्ष की आयु सोमवार की शाम कोलकाता में निधन हो गया। स्वामी स्मरणानंद महाराज 2017 में रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के 16वें अध्यक्ष बनाये गए थें। वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

उन्हें मिशन द्वारा संचालित दक्षिण कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 5 मार्च को, इस साल अपनी दूसरी बंगाल यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल गए थें। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक संदेश में शोक व्यक्त किया।

“रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के श्रद्धेय अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंद जी महाराज ने अपना जीवन आध्यात्मिकता और सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

वर्षों से मेरा उनसे बहुत घनिष्ठ संबंध रहा है। मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है जब मैंने उनसे बातचीत की थी। कुछ हफ़्ते पहले, कोलकाता में, मैंने अस्पताल का दौरा भी किया था और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। मेरी संवेदनाएं बेलूर मठ के अनगिनत भक्तों के साथ हैं। ओम शांति, ”पीएम मोदी ने लिखा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading