पटना: बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. बिहार की तर्ज पर उन्होंने केंद्र में भी सरकार बनने पर नौकरी देने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार बनी तो 15 से देश के युवाओं को बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे.

महिलाओं को प्रतिवर्ष 𝟏 लाख रुपए
इस दौरान तेजस्वी ने कहा, ‘इस आने वाली रक्षाबंधन के दिन से गरीब परिवार की महिलाओं को प्रतिवर्ष 𝟏 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी.’ तेजस्वी यादव का कहना है कि केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनने पर एक करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी. तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की है कि आने वाले 𝟏𝟓 अगस्त से देश के युवाओं को बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे.

𝟏 करोड़ युवाओं को नौकरी
उन्होंने कहा कि केंद्र में इंडिया एलाइंस की सरकार बनने पर इसी 𝟏𝟓 अगस्त से 𝟑𝟎 लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ शुरू हो जाएगी. पूरे देश में 30 लाख नौकरी के लिए पद की रिक्ती है. 𝟕𝟎 लाख नए पदों का सृजन किया जाएगा. यानि कुल 𝟏 करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी.

24 जन वचन दिया
तेजस्वी यादव ने शनिवार की सुबह प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन पत्र में 24 जन वचन लेकर आए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि जो 24 जन वचन है यह हमारा कमिटमेंट है और इसे पूरा किया जाएगा. बिहार और देश की जनता का भला हो सके. बिहार की तरक्की कैसे हो इसपर जोर दिया गया है.

17 महीने में 5 लाख नौकरी दी
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने 2020 में जो मुद्दे लाए. हमलोगों ने 17 महीने में उस मुद्दे को पूरा करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी 17 महीने में इतने काम नहीं हुए उसे हमलोगों ने बिहार में करने का काम किया. हमलोगों ने 5 लाख सरकारी नौकरी देने का काम किया. हमलोगों ने जातीय आधारित गणना कराया और आरक्षण को बढ़ाने का काम किया.





