अचानक तेजस्वी यादव पर भड़के बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, कहा….

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा अचानक राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भड़क गए। दरअसल, तेजस्वी ने ईडी को भाजपा का जमाई बताया था। इसपर विजय सिन्हा नाराज हो गए।  विजय सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह राजनीति का दुर्भाग्य है। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स को वह भाजपा का जमाई कह रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और नवनियुक्त विधानसभाध्यक्ष विजय सिन्हा में ठनी  - मर्जी से बना देंगे अध्‍यक्षसारे विभाग मां भारती के संतान

उन्होंने कहा कि ये सारे विभाग मां भारती के संतान हैं। ये संविधान हमारी माता के रूप में है। ऐसे में अगर किसी संवैधानिक व्यवस्था पर मजाक कर रहे हो तो यह घृणित मानसिकता का परिचायक है। विजय सिन्हा ने आगे कहा कि देश के जो नाजायज औलाद (भ्रष्टाचारी, अपराधी और आतंकी) तुम्हारे यार हैं। उन्होंने कहा कि तुम्हारे माता-पिता के किए गए पाप ने बिहार को बर्बाद और लोगों को लूटने का काम किया है।

ऐसे नेता पर होनी चाहिए कार्रवाई- विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि मां भारती का संतान इसकी जांच कर रहा है और कोर्ट भी इसपर जजमेंट दे रहा है। ऐसे में तेजस्वी का बयान कोर्ट को भी घेरता है।उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार की जनता देश के नाजायज औलादों (भ्रष्टाचारी, अपराधी और आतंकी) को पालने वाले को कभी पसंद नहीं करेगी। बिहार को उनसे मुक्त करने का काम करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.