फिर बिगड़ने सकता है बिहार में मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की आशंका

बिहार : बीते छह दिनों से पटना समेत प्रदेश में पछुआ हवा की रफ्तार कम होने के साथ मौसम में बदलाव आया है। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में दिन भर बादलों की आवाजाही बने होने के कारण तापमान पर इसका प्रभाव पड़ा है। राजधानी के अधिकतम तापमान में 24 घंटों के दौरान दो डिग्री की गिरावट के साथ सोमवार को 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 41.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सिवान का जीरादेई प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

Weather Update: कहीं झुलसाती धूप, कहीं झमाझम बारिश... 6 राज्यों में लू के थपेड़े कर देंगे जीना मुश्किल; पढ़िए IMD की चेतावनी - light rain in delhi heavy rain in some other

दो दिनों बाद फिर बादलेगा मौसम

सोमवार को बक्सर, वाल्मीकि नगर, पूसा, अगवानपुर, फारबिसगंज, किशनगंज को छोड़कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। 24-26 अप्रैल के बीच पटना समेत दक्षिणी व उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने के साथ भीषण लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। 24 घंटे बाद अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है।

25 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे

मंगलवार को पटना व आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-मध्य भागों के 14 जिलों में गर्म दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर-पूर्व असम व आसपास एवं मराठवाड़ा व पश्चिम विदर्भ के आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है जबकि शेष भाग शुष्क बना रहेगा। पटना सहित 25 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.