बिहार शिक्षा विभाग के केके पाठक का शिक्षकों पर चला डंडा, 33 शिक्षकों के कटे वेतन

सीतामढ़ी. बिहार के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर जिला शिक्षा विभाग ने बड़ी कारवाई की  है. दरअसल, सरकारी स्कूलों में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले आदतन शिक्षकों में सुधार नहीं हो पा रहा है. वहीं, ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई कर निदेशालय को सूचना भेजने का कार्य लगातार जारी है. बता दें कि अब तक करीब 900 शिक्षकों का वेतन कटौती कर शो-कॉज कर कार्रवाई हो चुकी है इस बार अलग-अलग चिट्ठी जारी कर 33 शिक्षकों का एक दिन की वेतन कटौती की गई है. पहले आदेश में जारी कर 19 शिक्षकों का एक दिन का वेतन कटौती करते हुए शो-कॉज किया गया है. वही, दूसरे पत्र को भी जारी कर 14 शिक्षको की वेतन कटौती करते हुए शो-कॉज किया गया हैं.

IAS officer KK Pathak Bihar education department Bihar teachers

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहू ने कहा है कि डीएम रिची पांडे के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई है. औचक निरीक्षण के दौरान कुल 33 शिक्षक-कर्मी बिना पूर्व सूचना अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित पाए गये. अधिकारियों व बीईओ के रिपोर्ट के आलोक में संबंधित शिक्षक-कर्मियों का निरीक्षण तिथि का वेतन कटौती की गई है. बिना सूचना अनुपस्थित रहने के बावत शो-कॉज किया गया है. उन्होंने संबंधित शिक्षकों को शो-कॉज का जवाब बीईओ के माध्यम से जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

इनमें परसौनी के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परशुरामपुर की शिक्षिका खुशबू रानी, मनोरमा कुमारी, खुशबू कुमारी, शिक्षक अंकित कुमार, विजय कुमार, केशव कुमार, बैरगनिया के अदर्श मवि की लक्ष्मी कुमारी भारती, मवि परसौनी के सुनील कुमार ठाकुर, बथनाहा के मवि छतवागढ़ की सुनीता कुमारी, मवि दोस्तपुर खैरवी के सुरेन्द्र कुमार, मवि मधुबनी गोट परमानंद कुमार, परिहार के मवि शिवनगर के रामनाथ प्रसाद, रुन्नीसैदपुर के प्रावि बसतपुर न्यू की कुमारी करुणा मवि धोबहा के अखिलेश कुमार व नेहा झा, मवि बलुआ की रानी कुमारी, मवि मझरोहां मो. बकौल्लाह, प्रावि दलकावा दक्षिण के विनय कुमार व धीरेन्द्र कुमार, समेत 33 शिक्षक शिक्षिकाओं का नाम शामिल है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.