नीतीश कुमार की तरह आज तक कोई मुख्यमंत्री नहीं हुआ और आगे भी नहीं होगा: अनंत सिंह

पटना: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जब से जेल बाहर आए हैं, तब से वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपना प्रेम दिखा रहे हैं. तमाम इंटरव्यू में वह इस बार का जिक्र करते हैं कि नीतीश कुमार ने ही बिहार को संवारा है. अब एक बार फिर उन्होंने सीएम की तारीफ की है. अनंत ने कहा कि नीतीश कुमार की तरह न कोई मुख्यमंत्री बिहार में पैदा हुआ और न ही पैदा होगा. उनके पास कोई पारिवारिक जिम्मेदार नहीं थी. न बेटे को देखना था और न ही घर देखना था. मुख्यमंत्री का भाई आज भी दवाई बेच रहा है. ये (नीतीश कुमार) जनता के दीवाने थे. वे एक-एक काम में रात-दिन लगे रहते थे.

Bihar News: खुले मंच से नीतीश कुमार ने की बाहुबली अनंत सिंह की तारीफ, बोले-  'हमारा पुराना रिश्ता…' | bihar cm nitish kumar praised bahubali anant singh  said our old relationship biharलालू पर क्या बोले अनंत सिंह?

15 सालों के लालू राबड़ी राज के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि आप लोगों ने देखा ही नहीं, समय क्या होता था. उस समय अगर एक पिता का चार बेटा दिल्ली में नौकरी करता था तो यहां बिहार में उसके पिता को उठा लिया जाता था. ऐसे लोगों को खोजा जाता था और किडनैप कर लिया जाता था.

नीतीश पर बोले बाहुबली
क्या नीतीश कुमार को लेकर आपका ह्दय परिवर्तन हो गया है. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पक्ष में हम हमेशा से रहे. उनकी पार्टी में न पहले थे न अब है, यहीं तो विरोध बोलते है कि आप रहते है लालू की पार्टी में और नीतीश के पक्ष में बोलते है. अगर नीतीश कुमार की बात होगी तो उनके जैसा न कोई हुआ न होगा.
मुंगेर में चुनाव से पहले मिला थी पैरोल
आर्म्स एक्ट में सजायाफ्ता अनंत सिंह 5 मई को पटना के बेऊर जेल से बाहर आए थे. उनको पुस्तैनी संपत्ति के बंटवारे के लिए 15 दिनों की पैरोल मिली है. हालांकि उनकी रिहाई की टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं. असल में 13 मई को चौथे फेज के तहत मुंगेर लोकसभा सीट पर चुनाव था. जहां से जेडीयू के ललन सिंह उम्मीदवार हैं. उनके सामने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. विपक्ष का आरोप है कि बाहुबल और एक जाति विशेष को वोट लेने के लिए सरकार ने उनको पैरोल दी है.

    

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading