अंतिम फेज चुनाव प्रचार के लिए आज बिहार दौरे पर राहुल गांधी, तेजस्वी के साथ 3 रैलियों को करेंगे संबोधित

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह सातवें और अंतिम फेज के चुनाव के लिए प्रचार करेंगे. कांग्रेस और आरजेडी प्रत्याशियों के पक्ष में वह तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी का यह दूसरा बिहार दौरा है. इससे पहले वह दूसरे फेज के चुनाव के लिए भागलपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं.

यह आरक्षण को खत्म करने की साजिश है', UGC के नए ड्राफ्ट को लेकर BJP पर बरसे राहुल  गांधी | Rahul Gandhi On UGC New Draft SC ST OBC Reservation Bharat Jodoआज राहुल गांधी की 3 चुनावी सभा

आज राहुल गांधी का पहली चुनावी सभा पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में होगी. पटना साहिब लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अंशुल अविजित मैदान में हैं. राहुल गांधी की दूसरी चुनावी सभा पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में होगी. जहां से आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती उम्मीदवार हैं. इसके बाद उनकी तीसरी सभा आरा लोकसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में होगी. आरा सीट से सीपीआई माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं.

क्या है राहुल गांधी का शेड्यूल?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुबह 10:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से पटना के लिए रवाना होंगे और 12:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. 12:30 बजे से लेकर 1:30 तक राहुल गांधी बख्तियारपुर के खुसरूपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 2:00 बजे से लेकर 3:00 तक पालीगंज के कृषि फार्म में राहुल गांधी की चुनावी सभा होगी और फिर 3:20 बजे जगदीशपुर के लिए रवाना होंगे. 3:30 से लेकर 4:30 तक राहुल गांधी जगदीशपुर में चुनावी सभा करेंगे और फिर 5:00 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 5:15 बजे राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

अब तक राहुल की सिर्फ एक रैली

बिहार में छह चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है लेकिन राहुल गांधी अब तक सिर्फ एक बार प्रचार करने आए हैं. उन्होंने 20 अप्रैल को भागलपुर में एक मात्र चुनावी रैली को संबोधित किया है. जहां से अजीत शर्मा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. इस सभा में राहुल के साथ तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी मंच पर मौजूद रहे थे.

   

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.